खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सेवा, समर्पण और सबका साथ-सबका विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि यह जगह संतों की तपस्या और सेवा की भावना से पवित्र है। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें बैसाखी और गुरु महाराज जी के अवतरण दिवस के अवसर पर शामिल होने का मौका मिला…

 

 

भोपाल (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के गरीबों को कई समस्याओं से राहत मिली है।

‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से गरीबों को मुफ्त अनाज मिल रहा है, ‘आयुष्मान योजना’ से इलाज की सुविधा मिल रही है, ‘पीएम आवास योजना’ से पक्के घर मिल रहे हैं और ‘जल जीवन मिशन’ से गांव-गांव में पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नए एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिससे गरीब बच्चों के सपने पूरे हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अब तक देश में करोड़ों पेड़ लगाए जा चुके हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण को बचाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत अशोक नगर की धरती को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि यह जगह संतों की तपस्या और सेवा की भावना से पवित्र है। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें बैसाखी और गुरु महाराज जी के अवतरण दिवस के अवसर पर शामिल होने का मौका मिला।

उन्होंने भारत की ऋषि परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि जब भी समाज संकट में होता है, कोई न कोई संत या मनीषी समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अद्वैत दर्शन को आम लोगों तक पहुंचाया और उसे समझना आसान बनाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button