दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

साहू युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भोला साहू ने वैशाली नगर विधानसभा से की दावेदारी

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रत्याशी हेतु युवा भाजपा नेता पार्षद प्रतिनिधि भोला साहू ने दावेदारी की है। भोला साहू विगत कई वर्षों से संगठन में रहते हुए विधान सभा लोकसभा नगर निगम सभी चुनाव में योगदान देते हुए संगठन को मजबूत बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह किया।

पूर्व में जिला महामंत्री कार्यसमिति सदस्य रह चुके है साथ ही सामाजिक में भी श्री साहू युवा प्रकोष्ठ प्रदेश की बॉडी में 2015 से सक्रिय रहकर सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है।

अभी वर्तमान में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व में है साथ ही भिलाई वैशाली नगर के सभी युवाओं के साथ साथ सभी समाज के लोगो के साथ पहचान बनाए रखी है अपना आवेदन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी भाजपा ओम माथुर अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी वा भाजपा के अन्य नेताओं को सौप कर अपनी दावेदारी पेश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button