दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सौर ऊर्जा प्लांट में लगे कॉपर को चोरी के बेचने के फिराक में आरोपी चढ़ा चरोदा GRP के हत्थे, 700 मीटर वायर और कटर जप्त

भिलाई-3। दिनांक 04/03/22 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि पंचशिलनगर का रहने वाला पुराना बदमाश सन्नी कुमार वारदे जो सौर ऊर्जा प्लांट में लगे कापर वायर चोरी कर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ गवाह के घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से एक सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी के अंदर रखा कापर वायर लगभग 700मीटर तथा एक स्टिल का धारदार कटर कुल कीमती 15000/- रुपए का अपराध क्रमांक 08/22 धारा 379 आईपीसी का होने से मामले में वजफता शुमार किया गया।

आरोपी सन्नी कुमार वर्दे पिता बसंत कुमार उम्र 22साल पता पंचशील नगर चरोदा को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय सीजेएम न्यायालय दुर्ग रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button