छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्कूल से घर जा रही नाबालिग लड़की को खंडहर में ले जाकर बलात्कार कर गर्भवती करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

अप्रैल में वह स्कूल गयी थी, शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर जा रही थी। उसी रास्ते में संदीप चेरवा, तुजफान पनिका एवं रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू, बैल चरा रहे थे। वहीं रास्ता में मुझे रोककर मेरे साथ खण्डहर में ले जाकर पहले संदीप, फिर तुजफान और आखरी में रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू बारी-बारी से बलात्कार किये…

कोरिया। प्रार्थी ने दिनाँक 01 अगस्त 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी लड़की मेरे रिश्तेदार के यहाँ रहकर पढ़ाई करती थी। अभी पिछले शुकवार को मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि उसकी पुत्री 04 महिना की गर्भवती है फिर मेरे और मेरी पत्नी के द्वारा अपनी पुत्री से पूछने पर उसने बताया कि अप्रैल में वह स्कूल गयी थी, शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर जा रही थी। उसी रास्ते में संदीप चेरवा, तुजफान पनिका एवं रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू, बैल चरा रहे थे। वहीं रास्ता में मुझे रोककर मेरे साथ खण्डहर में ले जाकर पहले संदीप, फिर तुजफान और आखरी में रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू बारी-बारी से बलात्कार किये है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिए है।

जब मेरी नाबालिग लडकी का स्वास्थ्य खराब हुआ तब पता चला कि मेरी लडकी को आरोपीगण संदीप चेरवा, तुजफान पनिका और रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू तीनों के बलात्कार से वह गर्भवती हो गई और आरोपी तुजफान पनिका ने गर्भपात कराने के लिए दवाई खिलाया है जिससे मेरी लड़की का तबियत खराब हुआ है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पटना मे धारा 376 (घ)(क), 315, 506, भा०द०सं० एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना स्थल थाना पटना क्षेत्र का ना होने पर भी पुलिस द्वारा पर्याप्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना पटना में जीरो में अपराध पंजीबद्ध कर सम्बंधित थाना को ट्रांसफर किया गया है।

उक्त प्रकरण में तीनो आरोपियों को कोरिया पुलिस द्वारा फरार होने से पहले दबिश देकर अविलम्ब दिनांक 02.08.2024 को हिरासत में लिया गया है, उपरोक्त तीनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं दिनांक 03 अगस्त 2024 को रिमांड पर भेजनें की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना-पटना, जिला कोरिया (छ०ग०), अपराध क्रमांक – 0/2024, धारा – 376 (घ) (क),315, 506, भादसं एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट

नाम अभियुक्तगणः-
(1) रमिंन्द्र सिंह गोड़ उर्फ़ छोटू जाति गोड़ उम्र 20 वर्ष
(2) संदीप चेरवा जाति चेरवा उम्र 19 वर्ष
(3) तुजफान उर्फ़ तूफ़ान जाति पनिका उम्र 19 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button