दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्टंट करने वाले बाइकर्स पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: स्टंट के दौरान एक को लगी गंभीर चोट, 18 बाइक जप्त

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करने वाले 3 KTM, 3 बुलेट , 4 पल्सर एवम अन्य कुल 18 बाईक को किया गया जप्त…यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जप्त वाहनों के अभिभावकों को कल दोपहर 12:00 बजे कार्यवाही एवं समझाईश के लिए यातायात मुख्यालय बुलाया गया है…

भिलाई। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्पीड बाईकर्स, तेज आवाज़ करते हुए गाड़ी चलाने की शिकायत के मद्देनज़र यातायात के अधिकारियों को दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुऐ आज दिनांक को सेंट्रल एवेन्यू में मोडीफाईड बाईक्स/ सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर वाले वाहन चालकों के द्वारा स्टंट करने की शिकायत प्राप्त होने पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 KTM, 3 बुलेट , 4 पल्सर एवम अन्य कुल 18 वाहनों को जप्त किया गया है।

ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के समस्याओं का कारण बनते है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुऐ यातायात सिविक सेंटर जोन प्रभारी श्री कुंज बिहारी नागे एवं उनकी टीम के द्वारा कुल-18 वाहनो को जप्त किया गया। जब्त वाहन चालकों के अभिभावक को कल दिनांक दोपहर 12:00 बजे यातायात मुख्यालय समझाइए एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए बुलाया गया है

अपील/चेतावनी- सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल कर लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो
यातायात वाट्सअप नंबर (9479192029) पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button