दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

‘स्टील हैंड्स’ ने मनाया अपना प्रथम वर्षगांठ, तय की गई आगे की रुपरेखा

भिलाई। “स्टील हैंड्स” की प्रथम वर्षगांठ पर संगठन की संरक्षिका चारुलता पांडे और सुरेशा दिवेदी उपस्थिति में मनाई गई। इसमें मुख्य रूप से रीता मिश्रा ने प्रतिवेदन पढ़ा और साल भर किए गए कार्यों की जानकारी दी साथ ही आने वाले समय में जिन कार्यों को किया जाना है उन की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि हम समाज सेवा के लिए संकल्पित हैं और आने वाले समय में जब भी जहां भी हमारे संगठन की जरूरत समाज को पड़ेगी हम हमेशा समाज के साथ समाज सेवा के लिए खड़े हैं। इस अवसर पर कुछ गृह उद्योग जैसे फिनाइल, झाड़ू, मॉब ,आदि बनाने का शुभारंभ भी चारुलता पाण्डेय के कर कमलों से किया गया। संगठन की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम का संचालन नीता त्रिपाठी द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से संगठन के सदस्य रमन प्रीतेश, संगीता शर्मा, अंकिता, गीतांजलि ,स्वाति गुप्ता, संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button