खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक को एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही का मामला

प्रार्थी के घर पहुंचकर प्रार्थी के पिता किशन राजपूत एवं राकेश ढीमर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिये, जिससे ग्राम में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हुआ। यदि चौकी चिखली में सूचना प्राप्ति उपरांत त्वरित कार्यवाही की जाती तो 02 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित होने से रोका जा सकता था तथा कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न नहीं होती…

 

राजनांदगांव। नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव के पत्र क्र. सीएसपी/राज./रीडर/1108/2025 दिनांक 08.09. 2025 के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 07.09.2025 को निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव एवं सउनि इब्राहिम खान चौकी चिखली के अप.क्र. 483/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) की विवेचना हेतु सुबह 08 बजे रवाना हुए थे।

तभी चौकी चिखली क्षेत्रान्तर्गत अजय राजपूत एवं अन्य 15, 20 लोग चाकू, तलवार, डण्डे लेकर घूमते दिखायी दिए। तव अजय राजपूत से पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा पृथ्वी भट्ट एवं अन्य लोगों द्वारा उसके घर आकर मारपीट एवं गाली गलौच करना एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त करना बताये जाने पर उसे प्रकरण में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने चौकी चिखली आने हेतु समझाया गया।

तत्पश्चात प्रार्थी अजय सिंह राजपूत द्वारा पुलिस चौकी चिखली में 10.30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदक पृथ्वी भट्ट निवासी बजरंगपुर एवं अभय मिश्रा अन्य लड़कों के साथ आये और पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के अंदर घुसकर, गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिये। सूचना प्राप्ति उपरांत आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार त्वरित कार्यवाही नहीं की गयी।

तत्पश्चात उक्त आरोपियों द्वारा रात्रि करीबन 08.00 बजे प्रार्थी के घर पहुंचकर प्रार्थी के पिता किशन राजपूत एवं राकेश ढीमर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिये, जिससे ग्राम में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हुआ। यदि चौकी चिखली में सूचना प्राप्ति उपरांत त्वरित कार्यवाही की जाती तो 02 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित होने से रोका जा सकता था तथा कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न नहीं होती।

अतः निरीक्षक अरूण नामदेव, प्रभारी चौकी चिखली एवं सउनि. इब्राहिम खान, चौकी चिखली द्वारा पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करने के फलस्वरूप ही उपरोक्त घटना घटित हुई एवं कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई, अतः निरीक्षक अरूण नामदेव, प्रभारी चौकी चिखली एवं सउनि. इब्राहिम खान, चौकी चिखली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र राजनांदगांव संबद्ध किया जाता है।

जो बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेंगे एवं तीनों गणना मे उपस्थित रहेंगे। निलंबन अवधि में निरीक्षक अरूण नामदेव एवं सउनि इब्राहिम खान को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button