दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्ट्रांग रूम को किया गया सील: दुर्ग जिला प्रशासन ने प्रेक्षक श्रीकेश लथकर व प्रसन्ना वी पत्तनसेट्टी का जताया आभार

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र दुर्ग 07 में 7 मई 2024 को तीसरे चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सफलता में प्रेक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने एडीएम अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी कुमार देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर बजरंग दुबे की उपस्थिति में जिला प्रशासन की ओर से सामान्य प्रेक्षक श्रीकेश लथकर एवं व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना वी. पत्तनसेट्टी को नंदी की मूर्ति भेंट की। साथ ही कलेक्टर ने प्रेक्षकों को मतदान प्रकिया में उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्ट्रांग रूम को किया गया सील: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र दुर्ग 07 में 7 मई 2024 को तीसरे चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान सफलता के पश्चात् ई.व्ही.एम. मशीन एवं व्ही.व्ही.-पैट को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में बने स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।

साथ ही सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से ईवीएम मशीनों पर निगरानी रखी जा रही है। केन्द्रीय सशस्त्र बल चौबीसो घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे। मतगणना दिवस तक स्ट्रॉग रूम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेशल फोर्स की निगरानी में ही रखा जाएगा।

सामान्य ऑब्जर्वर श्रीकेश लथकर (आईएएस) व एस.बी. शेट्टेनवर (आईएएस) व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी व प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आज सुबह करीब 6 बजे स्ट्रांग रूम को सील किया गया है।

इस दौरान एडीएम अरविंद एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज, उत्तम ध्रुव, पंचभाई गुरूदत्त एवं अन्य अधिकारी अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button