छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्नैपचैट पर नाबालिग लड़की से अश्लील फोटो मांगकर उसको उसकी सहेली, प्रिंसिपल और घरवालों को भेजकर पैसों की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात स्नैपचेट आई.डी. के धारक द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री का धोखे से अश्लील फोटो लेकर पैसे की मांग करते हुए फोटो वायरल करने की धमकी देकर अलग – अलग व्हाट्सएप नंबरों से अश्लील फोटो को प्रार्थी के घर के अन्य सदस्यों, उसकी पुत्री की सहेली एवं स्कुल के प्रिंसपल सहित अन्य लोगों को भेजा गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 323/24 धारा 384 भादवि. 67, 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट एवं 15 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसकी पुत्री से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा स्नैपचेट के जिस आई.डी. से दोनों के मध्य चेट हुआ था उस आई.डी. का विश्लेषण करने के साथ ही अज्ञात आरोपी द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो वायरल किया गया था, उन आई.डी. एवं मोबाईल नंबरों का विश्लेषण करते हुए अंततः आरोपी की पहचान मध्य-प्रदेश के ग्वालियर निवासी भारत अगरईया के रूप में की गई।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम को ग्वालियर रवाना किया गया, टीम के सदस्यों द्वारा ग्वालियर पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी भारत अगरईया को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

आरोपी बी टी एस ब्वाय के नाम से स्नैपचेट चलाता था तथा अपने सभी आई.डी. से अलग- अलग लड़कियों से मीठी- मीठी बातें करके उनका भरोसा हासिल कर उनका फोटो, विडियो तथा बात किये गये कॉल लॉग का स्क्रीन शॉट मांग कर प्राप्त कर अपने पास सेव कर लेता था।

उसके बाद लड़कियों को तुम्हारा फोटो एडिट करके घर वालों को भेज दूंगा कहकर उनका ओरिजनल अश्लील फोटो एवं विडियो प्राप्त कर लेता था तथा वहीं फोटो एवं विडियो संबंधित लड़की को भेजकर उन्हें धमकी देते हुए तुम्हारा फोटो व विडियो तुम्हारे घर वालों को भेज दूंगा कहकर उनसे पैसे की मांग करता था।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाईल फोन एवं मॉडेम जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- भारत अगरईया पिता खरेश अगरईया उम्र 27 साल निवासी 13वीं बटालियन के पास लश्कर ग्वालियर थाना गिरवाई जिला ग्वालियर (म.प्र.)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button