छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्पंदन अभियान के तहत दुर्ग रेंज IG ने सुनी राजनांदगावँ के पुलिसकर्मियों की समस्याएं

राजनांदगाँव। बुुुधवार को पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों में बढ़ते अवसाद एवं मानसिक तनाव के संबंध में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के स्पंदन अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दुर्ग, विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक जिला बल राजनादगांव, जितेंद्र शुक्ला के एवं इरफान-उलं रहीम खान, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगाँव द्वारा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों के तनाव प्रबंधन एवं कार्यशैली में सुधार विषय पर कार्यशाला पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगाँव में आयोजित किया गया जिसमें माननीय पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी व पीपी कोर्स तथा महिला नवआरक्षकों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत किया गया एवं उनकी समस्याएं सुनी व पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली गई उनके जीवन की कठिनाइयों का करीब से जानने का प्रयास किया गया तथा तनाव प्रबंधन , कार्यशैली में विकास हेतु दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए पूरी क्षमता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन करने की समझाइश दी गई । आज की विषम परिस्थिति में जन सामान्य से एवं अपने परिजनों से भी स्वयं तनाव मुक्त दिनचर्या बनाये रखने कहा गया साथ ही किसी भी जटिल परिस्थिति में अनुशासन के साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों से समाधान के संबंध में मित्रवत आवश्यक मार्गदर्शन लेने की बात कही गयी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगाँव अंजलि एरेवार, DPO संध्या शुक्ला राजपूत , सीडीआई बृजेश भदौरिया, रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, भूपेंद्र गुप्ता, उप निरीक्षक श्रवण मिश्रा, ज़ाकिर अली सहित संस्था के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button