खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट: पुलिस की रेड कार्यवाही में 6 युवती और दो ग्राहक पकड़ाए, आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इंटरसिटी होटल के सामने नवीन पान ठेले वाली गली में संचालित खुशी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अवैध धंधा चल रहा है। यहां आने-जाने वालों की बढ़ती गतिविधियों और संदिग्ध माहौल से स्थानीय लोग परेशान थे। इस स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों को कुछ दिनों के अंतराल में बदल दिया जाता था और लगातार नई-नई लड़कियां लाई जाती थीं…

 

 

बिलासपुर। शहर में बुधवार देर शाम तोरवा थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दयालबंद क्षेत्र स्थित खुशी स्पा सेंटर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से छह युवतियों और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया। साथ ही स्पा सेंटर के मैनेजर को भी पकड़ लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक और संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इंटरसिटी होटल के सामने नवीन पान ठेले वाली गली में संचालित खुशी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अवैध धंधा चल रहा है। यहां आने-जाने वालों की बढ़ती गतिविधियों और संदिग्ध माहौल से स्थानीय लोग परेशान थे। मिली जानकारी के अनुसार, इस स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों को कुछ दिनों के अंतराल में बदल दिया जाता था और लगातार नई-नई लड़कियां लाई जाती थीं।

गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद कोतवाली सीएसपी आईपीएस गगन कुमार के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई। रेड के दौरान पुलिस ने सेंटर में मौजूद छह युवतियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्पा सेंटर के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिनसे देह व्यापार की आशंका और गहरी हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि स्पष्ट रूप से पुष्टि तभी हो सकेगी जब पूरी जांच पूरी होगी और सभी तथ्य सामने आएंगे। वर्तमान में पकड़े गए सभी लोगों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कागजातों में गड़बड़ी पाई गई तो सेंटर संचालक के खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि संचालक के संपर्क कहां-कहां तक फैले हुए हैं और नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि शहर में संचालित संदिग्ध स्पा सेंटरों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे स्थानों पर अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

 

वीडियो…

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button