खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्मृति नगर के उद्यान से 56 हरे-भरे पेड़ो की कटाई, थाना और वन विभाग में हुई शिकायत

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के स्मृति नगर कालोनी में जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को स्थानीय निवासी विभा सिंह द्वारा शिकायत की गई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्मृति नगर उद्यान में अवैध रूप से बड़े-बड़े हरे-भरे पेड़ो को काटा जा रहा है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ नियमित भ्रमण पर निकले सब कार्यों के साथ उसका भी निरीक्षण करने गये। उसी समय वार्ड पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, राणा सिंह, डा. निरज शर्मा एवं स्थानीय नागरिक पहुंच गये। उन्होने बताया कि बड़े-बड़े पेड़ो को स्मृति नगर सोसायटी द्वारा चोरी छिपे कटवाया जा रहा है।

शासन के अनुमति के बिना हरे-पेड़ो को काटना अपराध की श्रेणी में आता है। उसके बगल में अम्बेडकर उद्यान में जाकर देखा गया तो वहां छोटे बड़े मिलाकर हरे-भरे 47 पेड़ो को काट कर पूरा बगीचा साफ कर दिया गया है। शंकराचार्य उद्यान में 6 पेड़ो को काटा गया है।

जिसमें प्रमुख रूप से आम, नीम, कहुआ, करंज इत्यादि शामिल थे, जिसके ठुठ मिले। कुछ लकड़ी वहां रखी मिली और कुछ को वहां से उठा लिया गया था। यह भी बताया गया कि पेड़ की कटाई सुबह-सुबह या रात के समय किया जाता है। स्थानीय निवासियो के विरोध के बाद कटाई बंद किया गया।

नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी जे. पी. तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न कुमार तिवारी अपने दल के साथ जाकर काटे गये पेड़ो का पंचनामा तैयार किया गया। स्मृति नगर सोसायटी के नाम से पर्यावरण अधिनियम के अंतर्गत स्मृति नगर थाना एवं वनमण्डल विभाग दुर्ग में लिखित शिकायत की गई।

स्थानीय निवासियो द्वारा सामुहिक हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत आयुक्त नगर निगम भिलाई के नाम से आवेदन भी दिये। जिसमें बताया गया है कि सोसायटी द्वारा वहां के निवासियो के हित में ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button