दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP राम गोपाल गर्ग ने थाना नंदिनी और धमधा थाने का किया औचक निरीक्षण

भिलाई। दिनांक 13.11.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा नंदिनी एवम धमधा थाने का औचक निरीक्षण किया गया, औचक निरीक्षण में थाना की विस्तृत जानकारी लेकर, थानो के कार्य के संबंध में जानकारी ली एवम थाना में अपराध रजिस्टर की जानकारी लेकर, दर्ज मामले , पेंडिंग मामले में कार्रवाई एवम गुंडा, बदमाशो पर कार्यवाही के संबंध में जानकारी लेकर अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात आदि का निरीक्षण कर उपस्थित बल से वार्तालाप कर विधानसभा चुनाव में अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित कर, अन्य समस्याएं होने के बारे में चर्चा कर, हाल-चाल जाना।

उपरोक्त दोनों थानों के निरीक्षण उपरांत क्षेत्र के संवेदनशील बूथ का निरीक्षण पुलिस प्रेक्षक आईपीएस नारायणन टी के साथ किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा संवेदनशील बुथ का स्पॉट चेक कर, ग्रामीणों से कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली और शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण में बूथ में मतदाताओं के संबंध में जानकारी लेकर, बल की तैनाती हेतु चर्चा की गई। क्षेत्र के निम्न बूथ का स्पॉट चेक किया गया जिसमे – मोहरेंगा, पेंड्रीतराई, खजरी, पगबंधी, माटरा, गोटा आदि बूथ पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उपरोक्त निरीक्षण में एसडीओपी धमधा संजय पुंढीर, परि. उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पांडे थाना प्रभारी नंदिनी राजेश साहू, थाना प्रभारी धमधा अंबर सिंह भारद्वाज सहित थाना का स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button