छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा (अगस्त 2025) का परिणाम दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया। छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.sos.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

हाई स्कूल परीक्षा में कुल 19,249 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें से 17,834 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 13 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। इस प्रकार 17,821 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया।

हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 15,036 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 14,269 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 2,540 छात्र RTD योजना के अंतर्गत सम्मिलित हुए। 11 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है, जबकि 11,718 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया।

हाई स्कूल परीक्षा में 30.02 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 46.28 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button