छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

गोधन न्याय योजना की कलाकृति मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पूरी के समुंदर तट पर बनाई

दुर्ग। देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना की शुरुआत सोमवार से छत्तीसगढ़ में हुई। लोक महापर्व हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांकेतिक रूप से गोबर खरीद कर इसे शुरु किया। इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों से 2 रुपए किलो की दर से गोबर खरीदेगी और फिर उससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा। योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी और भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी है। इस योजना से पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है। गोधन न्याय योजना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। इस योजना की कलाकृति पूरी के समुंदर तट पर सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी है।

Related Articles

Back to top button