दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के संबंध में भिलाई चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश

भिलाई 3। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारी का जायजा लेने लिए भिलाई चरौदा आयुक्त अजय त्रिपाठी ने निगम अधिकारियों एवं संबंधित विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान बिंदुवार चर्चा करते हुए निर्देशित किया की सभी मुख्य मार्ग सहित गली मोहल्ले की सड़कों, नालियों की नियमित सफाई कराई जावे।

नाली नाला में आवश्यकतानुसार जाली लगाया जाए जिससे कचरा नदी के पानी को दूषित ना कर पाए। घर से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाये। ऐसे परिवार जो घर पर गीला सूखा कचरा अलग-अलग नहीं करते हैं उन्हें समझाइश दी जावे फिर भी वह नहीं अलग करते हैं तो वहीं पर रू 50 जुर्माना लगाया जावे यदि जुर्माना नहीं देते हैं तो उसे बताया जावेगी यह राशि यूजर चार्ज में जुड़ेगा और इसे टेक्स के साथ जोड़कर लिया जाएगा।

इस हेतु लोगों को अलग अलग गीला एवं सुखा कचरा देने के लिए प्रेरित किया जावे। सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग नही करे इसके स्थान पर कपड़े का थैला उपयोग करें इसका उपयोग करने एवं इसके विक्रय करने पर जुर्माना लगाया जाएगा जोकि हर दूसरी बार गलती करने पर जुर्माने की राशि डबल हो जाएगी।

सार्वजनिक शौचालयी मे साफ- सफाई का प्रबंध सहित लोगो में जागरूकता तथा तोड़फोड़ एवं चोरी करने वालों पर सख्ती हो। घराे से निकलने वाले गीले कचरे को यथा संभव घर पर ही कंपोस्टिंग खाद बनाने प्रेरित किया जाए एवं उसका उपयोग घर के बागवानी के लिए किया जाय। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी समेत समस्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button