खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिए इस बार क्या होगा खास?

पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को देशभर में मनाए जाने वाले आजादी के उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  हर साल की तरह ही ऐतिहासिक लाल किले से समारोह का नेतृत्व करेंगे. समारोह को देखने के लिए देशभर से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 1,800 लोगों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन देंगे. इस साल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह का समापन होगा, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री ने 12 मार्च, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से किया था।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गईं कई नई पहल इसके साथ ही 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए देश को नए उत्साह के साथ एक बार फिर ‘अमृत काल’ में प्रवेश कराया जाएगा. 77वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

इन लोगों को किया गया आमंत्रित पीआईबी के मुताबिक, विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल किले में आयोजित समारोह का हिस्सा बनने के लिए देशभर से विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लगभग 1,800 लोगों को आमंत्रित किया गया है. यह पहल सरकार के ‘जनभागीदारी’ दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है।

इन विशिष्ट अतिथियों में 660 से अधिक जीवंत गांवों के 400 से अधिक सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक) और अन्य शामिल होंगे।

ये होंगे सेल्फी प्वाइंट राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, राजघाट, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, आईटीओ मेट्रो गेट, नौबत खाना और शीश गंज गुरुद्वारा सहित 12 स्थानों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों को समर्पित सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं।

रक्षा मंत्री करेंगे पीएम मोदी का स्वागत लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव गिरिधर अरामने करेंगे. रक्षा सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), दिल्ली क्षेत्र का परिचय प्रधानमंत्री से कराएंगे. वहीं, प्रधानमंत्री के गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 25 कर्मी और नौसेना के एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button