खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

स्वप्निल कुसाले ने भारत को दिलाया तीसरा पदक, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता कांस्य

अपना पहला ओलंपिक खेल रहे भारत के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरूषेां की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीता…

नईदिल्ली (ए)। भारत के पेरिस ओलंपिक में कुल तीन पदक हो गए हैं। तीनों पदक शूटिंग में आए हैं। स्वप्निल से पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। वहीं, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्या अपने नाम किया था।

स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा पदक दिलाया है। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। कुसाले ने 451.4 का स्कोर बनाया और तीसरे स्थान पर रहे। चीन के लियू यूकून 463.6 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, यूक्रेन के सिरही कुलिश ने 461.3 के स्कोर के साथ रजत जीता।

भारत के स्वप्निल ने नीलिंग पोजिशन में 153.3 का स्कोर बनाया था। वहीं, प्रोन पोजिशन के बाद स्वप्निल का स्कोर 310.1 है। वह फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। अब स्टैडिंग पोजिशन में शूटर्स शूट करेंगे।

अपना पहला ओलंपिक खेल रहे भारत के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरूषेां की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीता. क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे स्वप्निल ने 451.4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत का इन खेलों में यह तीसरा कांस्य है. इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button