खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने 189 उम्मीदवारों की सूची की जारी, डॉक्टर पूर्व IAS-IPS को भी टिकट

दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होनी है और 13 मई को इसके नतीजे आ जाएंगे. उससे पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है…

नईदिल्ली (ए)। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार (11 मार्च) को 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक बैठक की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया के अलावा अन्य नेता शामिल हुए. बैठक के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा रही है।

तो आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस समुदाय के कितने उम्मीदवारों और कितने आईएएस और आईपीएस को टिकट मिले हैं. बीजेपी की जारी की गई 189 उम्मीदवारों की इस सूची में 52 उम्मीदवार तो ऐसे हैं जो नए हैं. पार्टी नेता अरुण सिंह ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी के 189 उम्मीदवारों की सूची में ओबीसी के 32, अनुसूचित जाति के 30, अनुसूचित जनजाति के 16 उम्मीदवार हैं.

डॉक्टर, आईएएस और आईपीएस को भी टिकट

बीजेपी की इस सूची में 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस रिटायर्ड अनिल कुमार, 1 आईपीएस भास्कर राव, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है. वहीं, बसवराज बोम्मई सिगाव से, बाला साहेब पाटिल कागवाड़ से, गोविंद कारजोल मुदूल से और मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनाव लड़ेंगे. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “34 नाम की लिस्ट अभी बाकी है. अगले एक दो दिन में जारी हो जाएगी. जगदीश शेट्टार हमारे बड़े नेता हैं, हम उन्हें समझा पाएंगे. उनसे हमारी बात हुई है. हमें विश्वास है कि वो हमारे साथ रहेंगे।”

वहीं बीजेपी नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता जगदीश शेट्टार को चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने फैसले को अस्वीकार्य बताया. उन्होंने कहा कि सर्वे में मेरी पॉपुलैरिटी अच्छी है. मैं एक भी चुनाव नहीं हारा हूं इसलिए मैंने पार्टी आलाकमान से अनुरोध किया कि मुझे चुनाव लड़ने का अवसर दें।

इससे पहले कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से ‘संन्यास’ लिया है. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कहा कि वह चुनावी राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं करने का आग्रह भी किया. ईश्वरप्पा ने पिछले चार दशकों में राज्य में पार्टी को मजबूत करने में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहीं बीजेपी नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता जगदीश शेट्टार को चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने फैसले को अस्वीकार्य बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button