छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्विफ्ट कार किराये पर लेकर उसका फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य को बिक्री कर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

8 माह पूर्व दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…कार किराये पर लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य को किये थे बिक्री…अपने रिशतेदार के साथ मिलकर किया फर्जी दस्तावेज तैयार…एक अन्य आरोपी पूर्व में किया गया है गिरफ्तार…

 

बिलासपुर। प्रार्थिया ने दिनांक 03.01.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास शांति मिश्रा के नाम पर पंजीकृत वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG10 BF 4115 को पवन खत्री निवासी सोनगंगा कालोनी सरकण्डा द्वारा प्रतिमाह 26000/- रू. किराये पर लेकर उक्त कार को आकाश मिश्रा के पास 300000/- रू. में बिक्री कर इसकी सास के खाते में 3 लाख रू. डलवाया तथा उक्त रकम गलती से खाता में डाल देना कहकर किराया राशि काटकर वापस करने के लिए कहने पर 274000/- रू. प्राप्त कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अप.क्र. 25/2024 धारा 420, 406, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के विवेचना दौरान आरोपी पवन खत्री द्वारा अपने रिस्ते के भाई विक्की उर्फ विजय आहुजा के साथ मिलकर प्रार्थिया के सास के फर्जी फोटो लगाकर एवं फर्जी हस्ताक्षर कर आकाश मिश्रा के पास वाहन को बिक्री करना पाया गया। जिससे आरोपी पवन खत्री को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है।

प्रकरण के आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा फरार चल रहा था, जिसकी पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी के संबंध में रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम रायपुर भेजा गया।

जहां आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा को चंगोरापाठा रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी: विक्की उर्फ विजय आहुजा पिता किशनचंद आहुजा उम्र 35 वर्ष निवासी लालबाग सिंधी कालोनी राजनांदगांव हाल मुकाम चंगोराभाठा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button