Uncategorised

हत्या के मामले में 02 आरोपी, 02 अपचारी बालक सहित 01 फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में: चाकू, स्टीम से मारकर दिये थे हत्या की घटना को अंजाम

रायपुर। विवरण – प्रार्थिया संध्या गोस्वामी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गुरूमुख सिंह नगर केनाल रोड के पास निवास करती है तथा आर.डी. बिल्डिंग न्यू राजेन्द्र नगर के पास सब्जी ठेला लगाने का काम करती है। दिनांक 01-07-2020 को करीबन दोपहर 01 बजे राजू साहू के बेटे डोमन साहू के साथ प्रार्थिया की मां मोंगरा गोस्वामी का सब्जी ठेला लगाने के बात पर से विवाद हुआ था । रात करीबन 09.30 बजे प्रार्थिया तथा उसका भाई संजू गोस्वामी सब्जी ठेले पर सब्जी बेच रहे थे कि उसी समय राजू साहू के परिवार के रीतेश, आकाश, सागर, दीपक एवं अभिषेक तथा अन्य 4-5 लोग अपने हाथ में डंडा ,स्टीक व चाकू लेकर आए तथा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे डंडा, स्टीक व चाकू से मारपीट करने लगे। उक्त आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया के भाई संजू गोस्वामी को चाकू एवं डंडा, स्टीक व हाथ मुक्का से मारपीट किया गया। हमले से प्रार्थिया के भाई संजू गोस्वामी को सिर ,सीने व शरीर में गंभीर चोटे आयी है काफी खून निकलने लगा। घटना के समय प्रार्थिया एवं उसकी बहन क्षमता गोस्वामी व आसपास के लोग मौजूद थे जो बीच बचाव किये। मौके पर से फोन करके डायल 112 को बुलाकर संजू गोस्वामी को अस्पताल लेकर गये है । अस्पताल में ईलाज के दौरान संजू गोस्वामी का फौत हो गया। जिस पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 183/20 धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लिया जाकर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर , अपराध एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर की एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा प्रार्थिया एवं उसके दोस्तों से मृतक व आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ – साथ घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों पर लगातार रेड कार्यवाही करते हुये अंततः आरोपी दीपक साहू, आकाश साहू एवं अन्य 02 अपचारी बालक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली एक अन्य फरार आरोपी सागर साहू को पकड़ने टीम द्वारा उसके छिपने के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पूछताछ मेंं आरोपियों द्वारा हत्या की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं हाॅकी स्टीक जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी

  1. आकाश साहू
  2. दीपक साहू
  3. अन्य 02 अपचारी बालक।

Related Articles

Back to top button