दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हथखोज स्थित टेलीकॉम कंपनी में हुई चोरी मामले का हुआ खुलासा: आरोपी सुरक्षा गार्डो पर पथराव कर देते थे घटना को अंजाम, 16 आरोपियो सहित 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालक गिरफ्तार

बंद पड़ी टेलीकॉम फैक्ट्री की दीवार फांदकर गोडाउन में रखी लोहे के नट-बोल्ट व वायसर को बोरे में भरकर चोरी करने के लिये बनाया गया था गिरोह…गिरोह के कुछ सदस्य फैक्ट्री की दीवार फांद कर अंदर आते थे और कुछ लोग निगरानी करते हुये सुरथा गार्डो पर करते थे पथराव…आरोपियों के कब्जे से तकरीबन 02 टन लोहे का नट-बोल्ट व वायसर कीमती तकरीबन 03 लाख रूपये की मशरूका बरामद…

भिलाई। प्रार्थी ताराचंद वर्मा पिता स्व.कार्तिक राम वर्मा निवासी बीएसएनएल कॉलोनी सेक्टर 05 भिलाई ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज करायी कि टेलीकॉम फैक्ट्री हथखोज में नौकरी करता है दिनांक 21.07.2023 को रात्रि 10 बजे से सुबह 06 तक रात्रि डियूटी पर कंपनी के गार्डो के साथ सुरक्षा डियूटी पर फैक्ट्री के अंदर घूम रहा था, कि देखा लुकमान कबाड़ी, सागर शर्मा, सुखदेव सिंह, अरबाज सिद्धिकी, इंदर सिंह, बाबू लाल एवं 10-11 साथी फैक्ट्री के अंदर घूसकर फैक्ट्री के गोदाम में रखे नट-बोल्ट-वायसर तकरीबन 02 टन लोहा को चोरी कर बोरी मे भरकर स्टोर रूम में रखे थे जिसे ले जा रहे थे। रोक-टोक करने पर पथराव करने लगे जिससे ये लोग पीछे हट गये, कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई अपराध क्रमांक- 268/2023 धारा 457,380,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।

टेलीकॉम कंपनी में घटित उक्त नकबजनी की घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देष प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय धु्रव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष कुमार बंछोर (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।

टीम द्वारा नामजद आरोपियों की पतासाजी कर घेराबंदी कर उन्हे पकड़ा गया एवं जिनसे विस्तृत पूछताछ कर उनके अन्य साथियों सूरज गंगाधर, सूर्या देवार उर्फ केकड़ी, दीपक साहू उर्फ कजरी, ऋषि साहनी, किरण नायक, सन्नी यादव, अमन तिवारी, लोकेष अवस्थी, राहुल केसरवानी एवं विधि के विरूद्ध 01 संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया। आरोपियों की निषानदेही पर टेलीकॉम फैक्ट्री से चोरी गई मषरूका प्लास्टिक के बोरो में भरा तकरीबन 02 टन लोहे के नट, बोल्ट-वायसर आदि कीमती तकरीबन 03 लाख रूपये का उनके कब्जे से पृथक-पृथक जप्त किया गया अग्रिम कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र मंढरिया, आरक्षक अरविंद मिश्रा, रिंकू सोनी, डी.प्रकाश, राकेश चौधरी, नितिन सिंह, भावेष पटेल, अमित दूबे, गुणित निर्मलकर एवं थाना पुरानी भिलाई से सउनि गोरखनाथ चौधरी, यशवंत श्रीवास्तव, नागेन्द्र बंछोर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपीगण:-

  1. सागर शर्मा पिता शारदानंद शर्मा उम्र 21 वर्ष सा.एकता नगर जोन 2 खुर्सीपार।
  2. सूरज गंगाधर पिता शेखर उम्र 25 वर्ष सा.न्यू बसंत टॉकीज के पास टाटा लाईन केम्प 1 भिलाई।
  3. बॉबी नायकर पिता मोहन नायकर उम्र 26 वर्ष सा.32 एकड़ अटल आवास थाना जामुल।
  4. मो.अरबाज सिद्धिकी पिता सोहेल सिद्धिकी उम्र 24 वर्ष सा.जोन 03 सड़क 11 खुर्सीपार।
  5. दीपक साहू उर्फ कजरी पिता शेखर उम्र 20 वर्ष सा.टाटा लाईन न्यू बंसत टॉकीज केम्प 01 भिलाई।
  6. ऋषि साहनी पिता राम मिलन साहनी उम्र 26 वर्ष सा.जोन 02 सड़क 51 क्वा.नं.3-पी खुर्सीपार।
  7. किरण नायक पिता विद्या नायक उम्र 28 वर्ष सा.मछली मार्केट खुर्सीपार।
  8. सन्नी यादव पिता राजू यादव उम्र 30 वर्ष सा.मछली मार्केट खुर्सीपार।
  9. सुखदेव सिंह पिता बलदेव सिंह उम्र 27 वर्ष सा.सुभाष मार्केट जोन 02 खुर्सीपार।
  10. अमन तिवारी पिता बालकृष्ण तिवारी उम्र 21 वर्ष सा.सुभाष मार्केट जोन 02 खुर्सीपार।
  11. अनिकेत दिवरा पिता अमजद दिवरा उम्र 24 वर्ष सा.मछली मार्केट खुर्सीपार।
  12. लोकेष अवस्थी पिता स्व.राजेष अवस्थी उम्र 19 वर्ष सा.सुभाष मार्केट जोन 02 खुर्सीपार।
  13. इंदर सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 24 वर्ष सा.केनाल रोड जोन 02 खुर्सीपार।
  14. राहुल केसरवानी पिता महेष केसरवानी उम्र 23 वर्ष सा.न्यू खुर्सीपार गुरूद्वारा के पीछे।
  15. लुकमान अहमद पिता इष्तियाक अहमद उम्र 23 वर्ष पदुमनगर चरोदा पुरानी भिलाई।
  16. बाबूलाल पिता सकलू प्रसाद उम्र 40 वर्ष सा.एसीसी गेड राजीव नगर जामुल भिलाई।
  17. 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button