दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हनुमान जयंती का पर्व हमें शक्ति, साहस और सेवा भाव का संदेश देता है : सभापति कृष्णा चंद्राकर

भिलाई 03। गुरुवार को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में पवन पुत्र हनुमान जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के सभापति कृष्णा चंद्राकर ने क्षेत्र के ॐ क्लब, बजरंग दल रेल नगर हनुमान मंदिर, इंदिरा नगर चरोदा हनुमान मंदिर, सिरसा गेट भंडारा कार्यक्रम, गतवा तालाब शांतिनगर भिलाई 03 हनुमान मंदिर के पूजा कार्यकमों में शामिल एवं विधिवत पूजा अर्चना कर निगम वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कई समितियों ने सभापति का श्रीफल देकर और गमछा पहनाकर सम्मान किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि हनुमान जयंती का पर्व हमें शक्ति, साहस और सेवा भाव का संदेश देता है। हनुमान जी प्रभु श्रीराम के परम भक्त है। यह पर्व हमें सच्ची भक्ति और समर्पण का भी महत्व सिखाता है। हनुमान जी अतुलनीय बल और वीरता के प्रतीक हैं। यह दिन हमें कठिन परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हनुमान जयंती हमें दूसरों की सहायता और सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। हनुमान जी ने सदैव धर्म का साथ दिया। यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है।

आपको बता दे कि भिलाई में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और बल-बुद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया।

कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी आस्था प्रकट की। प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button