दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगम दुर्ग के विंडो को मिली राष्ट्रीय पहचान: नेशनल कॉन्क्लेव में भारत सरकार के सचिव और मुख्य सचिव छ.ग और कई राज्यों के प्रतिनिधि ने मॉडल की जमकर सराहना की

दुर्ग। रायपुर में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 का नेशनल कांक्लेव गार्बेज फ्री सिटी एवं स्वच्छता समारोह रायपुर के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा आए पूरे देश से 150 प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।

उक्त कार्यक्रम में बेस्ट टू वेस्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें नगर निगम दुर्ग द्वारा निर्मित विंडो स्व सहायता समूह के द्वारा कचरा और वेस्ट सामग्री से निर्मित सामानों के लिए बनाए गए वाहन WINDOW (wasteproduct in durg on wheels) और उत्पादों का सेक्रेटरी स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार चीफ सेक्रेट्री छत्तीसगढ़ शासन तथा सेक्रेटरी नगरीय प्रशासन विभाग एवं सभी प्रतिनिधियों ने खूब सराहा।

नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ,सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन मनोज जोशी,चीफ़ सेक्रेटरी छग अमिताभ जैन, सेक्रेटरी छग अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन एवं डेवलपमेंट अलरमेलमंगई डी.जॉइंट सेक्रेटरी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन रूपा मिश्रा, छग मिशन डायरेक्टर एंड चीफ एग्जीक्यूटिव सौमिल राजन चौबे की मौजूदगी में दुर्ग नगर पालिक निगम के इस नवाचार की जमकर तारीफ की।

प्रतिनिधियों ने महिला समूह से उनके द्वारा वेस्ट प्रोडक्ट बनाने के संबंध में जानकारी लिया, महिला समूह के अनुरोध पर अतिथियों ने उनके साथ फोटो भी खींचवाया एवं उनके इस कार्य के लिए उनको बधाई दिया है।

कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग की स्वच्छ्ता दीदी किरण साहू, एवं लक्ष्मी जांगड़े का भी सम्मान किया गया। मौजूद आयुक्त हरेश मंडावी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान ,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एनयूएलएम के मुकेश कान्हा, कर्म शाला प्रभारी शोएब अली पीआईयू शेखर वर्मा, राजू सिंह ,सुरेश भारती,एवं राहुल मोरान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button