Uncategorised

छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के युवा कलाकारों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात की

रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के युवा कलाकारों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात की. ये सभी युवा कलाकार कला, संस्कृति, पर्यटन, न्यू मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाक़ात के दौरान इन युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए साथ ही राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव समेत कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल समेत छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद कहा. इनमें अलग-अलग क्षेत्र 63 युवा आर्टिस्ट शामिल थे. सभी कलाकार विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में मुलाक़ात के लिए पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री ने ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ पुस्तकों का किया विमोचन 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ के समापन समारोह में चार पुस्तकों ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ का विमोचन किया। इनमें से एक कृति ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, बस्तर संभाग और वहां निवास कर रही जनजातियों के विकास पर केन्द्रित है।

दूसरी कृति ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’ 1971 की जंग में भारत की ऐतिहासिक जीत, सैनिकों के शौर्य और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के नेतृत्व और व्यक्तित्व को सामने रखती है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2019 की यादों को एक कॉफी-टेबल बुक के रूप में संजोया गया है। चौथी कृति ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’, छत्तीसगढ़ के लोकपर्वों के बारे में जानकारी प्रस्तुत करती है।

Related Articles

Back to top button