छत्तीसगढ़फीचर्ड

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर फर्जी कम्पनी द्वारा 61 लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रति दिन कार्य कर 1200- 6000 रूपये कमाने का मेसेज आया। जिससे वह जूड गया जूडने के बाद उसके वैलट में 10000/- रू0 आ गया फिर डेमो करने को कहा गया जिसमें 20 टेण्डर को ओपन करना होता है टेण्डर में इलेक्ट्रानिक समान होता है जिसमें से प्राफिट निकल कर लाभ में शामिल होता जाता है टेण्डर पूरा करने के बाद लगाया हुआ राशि और लाभ एक साथ आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया लाभ देखकर आवेदक टेलिग्राम से जूड गया…

 

दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी बारसूर गोविन्द दीवान के पर्यवेक्षण मे सायबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक गौरव ठाकुर के नेतृत्व में हमराह निरीक्षक विजय पटेल गीदम पुलिस द्वारा सायबर ठगी पर कार्यवाही की गई।

आरोपी के संबंध में जानकारी एवं पता तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही वास्ते टीम का गठन कर अथक प्रयास के बाद केरल राज्य से तीन आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है।

सायबर ठगी के संबंध में आवेदक भूपेन्द्र तेलामी ग्राम हारम थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वॉटसअप पर वर्क फार्म होम के नाम पर कम्पनी (द गुड गाईस इलेक्ट्रानिक कंपनी ) का प्रति दिन कार्य कर 1200- 6000 रूपये कमाने का मेसेज आया।

जिससे वह जूड गया जूडने के बाद उसके वैलट में 10000/- रू0 आ गया फिर डेमो करने को कहा गया जिसमें 20 टेण्डर को ओपन करना होता है टेण्डर में इलेक्ट्रानिक समान होता है जिसमें से प्राफिट निकल कर लाभ में शामिल होता जाता है टेण्डर पूरा करने के बाद लगाया हुआ राशि और लाभ एक साथ आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया लाभ देखकर आवेदक टेलिग्राम से जूड गया।

जिसमें आवेदक को फायनेन्सियल कन्सलटेंट से सम्पर्क करने को कहा गया जिसके बाद आवेदक को कई अलग-अलग खातों में पैसे डलवाकर लगभग 61 लाख रूपये की ठगी की गई मामले में थाना गीदम में अपराध क्रं. 27/2025 धारा- 318 बीएनएस, 66(डी) आई.टी.एक्ट का मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान पूर्व में 10 नफर सायबर ठग आरोपियों को महाराष्ट्र, राजस्थान राज्य से गिरफ्तार किया गया था और उनके विरूद्ध माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरापियों की पता तलाश हेतु सायबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक गौरव ठाकुर के हमराह निरीक्षक विजय पटेल गीदम पुलिस द्वारा त्वरित विधिसंगत कार्यवाही करते हुए केरल राज्य के अलग-अलग जगहो से तीन आरोपियोें को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दन्तेवाड़ा दिनांक 05.08.2025 प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।

नाम आरोपी 1:- 01. लागिथ गणेश पिता गणेश उम्र 30 वर्ष साकिन कच्चीनरफम पीओ थाना चेवयुर जिला कोझीकोड राज्य केरल

02. जितिन पिता स्व. भास्कर उम्र 30 वर्ष निवासी वेल्लिमादुकुंन इरिन्गादंपल्ली कोवूर रोड पुलिस थाना चेवयुर जिला कोझिकोड राज्य केरल

03. मुनीर यूपी पिता कासिम उम्र 28 वर्ष निवासी पेरिंगलम कुन्नमंगलम पुलिस थाना कुन्नमंगलम जिला कोझिकोड राज्य केरल

आरोपीयों के पास से मोबाईल 02 नग, बैंक खाता पासबुक व नगदी रकम 1,600 रूपये जप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button