दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हम निगम की कार्य प्रणाली ऐसी बनाएं जिससे यहां पर काम कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो : आयुक्त बजरंग दुबे

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में करुणा अस्पताल से लेकर छावनी थाने तक सड़क एवं सर्विस रोड पर हुए आक्रमण को हटाने का कार्य किया गया था। जिसका निरीक्षण करने के कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगर निगम भिलाई आयुक्त बजरंग दुबे पहुंचे, किस प्रकार से स्थल को व्यवस्थित किया जाए। इस संबंध में जोन आयुक्त बीके वर्मा से चर्चा किये।

आयुक्त ने निर्देश दिया कि पूर्व में की बेदखली की कार्रवाई स्थल का एक अच्छा लेआउट बनाकर डायग्राम के साथ प्रस्तुत किया जावे। जिसमें पेवर ब्लॉक हो, वृक्षारोपण हो, वृक्ष ऐसे हो जो घने हो, ज्यादा बड़े ना हो, सुंदर दिखे, लाइटिंग व्यवस्थित हो।

प्लानिंग इस प्रकार किया जाए की आगामी लंबे अवधि तक व्यवस्थित रहे। जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले, बाजार में आने-जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वृक्षारोपण का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू किया जावे। पुनः अतिक्रमण न हो अवस्थित रहे इसलिए बोलाड्र रूप दिया जाए।

आयुक्त बजरंग दुबे ने चर्चा के दौरान निर्देश दिया कि हम निगम की कार्य प्रणाली ऐसी बनाएं जिससे यहां पर काम कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उनको पूरी जानकारी मिले, जो भी व्यक्ति निगम में आए निगम के कार्य से संतुष्ट होकर जाएं।

उसे पूरी जानकारी मिले, कहां पर किस विभाग में काम होना है। उसे विभाग में जाने पर उसका काम होना चाहिए। उसे भटकना न पड़े। हमारी प्राथमिकता होगी नागरिकों की संतुष्टि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button