Uncategorised

लावारिस हालत में खड़ी ट्रक में 35 लाख रुपये कीमत का 07 क्विंटल गांजा पुलिस ने किया जप्त

रायपुर। दिनांक 24.06.21 को नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा अपनी टीम के साथ थाना सरस्वती नगर क्षेत्र भ्रमण व संदिग्ध व्यक्तियों/लावारिस वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एम एच/04/एफ पी/3977 जो संदिग्ध अवस्था खड़ी मिली जिसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक में रखें नमक की बोरियों के बीच में गांजा छिपाकर रखा होना पाया गया। जिस पर ट्रक क्रमांक एम एच/04/एफ पी/3977 एवं 07 क्ंिवटल गांजा कीमती 35,00,000/- रूपये को लावारिस हालत में जप्त कर थाना सरस्वती नगर में अग्रिम कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button