छत्तीसगढ़फीचर्ड

हाइवे ढ़ाबा में जुआ खेलते ढ़ाबा मालिक सहित कुल 05 गिरफ्तार, नगद 72400/- रूपये जप्त

हाइवे ढ़ाबा में जुआ खेलते ढ़ाबा मालिक सहित कुल 05 गिरफ्तार…जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 72,400/-रूपये किया गया जप्त…थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत अटारी रोड स्थित हाईवे ढ़ाबा के छत में जुआ खेलते 05 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार…जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 72,400/-रूपये, ताशपत्ती, 05 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल, 01 नग चारपहिया वाहन एवं 01 नग पिस्टल किया गया है जप्त…जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 7,50,000/- रूपये…

 

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत ग्राम अटारी रोड स्थित हाईवे ढ़ाबा के छत पर कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 05 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 72,400/-रूपये, ताशपत्ती, 05 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल, 01 नग चारपहिया वाहन तथा 01 नग पिस्टल जुमला कीमती लगभग 7,50,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 77/25 छ.ग. की जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं धारा 112 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: 01. राजा बघेल पिता बउआ बघेल उम्र 38 साल निवासी तेलीबांधा सतनामी पारा थाना तेलीबांधा।

02. यश संतवानी पिता राजेश संतवानी उम्र 18 साल पता भोपाली कॉलोनी तेलीबांधा रायपुर।

03. हरीश चंद्राकर पिता दीनबन्धु चंद्राकर उम्र 37 साल पता गली नम्बर 7 तेलीबांधा रायपुर।

04. शेख फ़ैयाज़ पिता शेख शाहदुल उम्र 33 साल पता तेलीबांधा कांसीराम नगर गली नम्बर 2 सुलभ के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

05. शुभम चंद्राकर पिता स्वर्गीय गोरेलाल चंद्रकार उम्र 28 साल पता ग्राम बोरिद आरंग ब्लॉक थाना आरंग रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि फूलचंद राम भगत, शंकर धु्रव, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, विजय पटेल, आशीष त्रिवेदी, वीरेन्द्र भार्गव, आर. किसलय मिश्रा, राकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, राकेश सोनी, प्रवीण मौर्या, प्रदीप साहू, विजय बंजारे, राहुल गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button