खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भी जमकर होगी बरसात, IMD से जानिए आज के मौसम का हाल

देशभर में मानसून पूरी तरह से आ चुका है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव भी हो रहा है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत से लेकर पश्चिमी भारत तक और उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश होने वाली है।

आईएमडी ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश में बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. अरुणाचल में होने वाली भारी बारिश अपने साथ बाढ़ भी ला सकती है. कुछ दिन पहले ही ईटानगर में बादल फट गया था, जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी. एक बार फिर से ऐसा ही होने का डर सता रहा है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमालयी पश्चिम बंगाल, कोंकण एवं गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश होने वाली है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगायी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर भारत के कुछ पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में बिजली चमकने की घटना भी देखने को मिलने वाली है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों में बिजली चमक सकती है. राजस्थान में तेज हवाएं चलने वाली हैं।

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी में होने वाली बारिश के चलते पिछले कुछ हफ्तों से 40 पार जाने वाला तापमान गिरकर 30 डिग्री के आसपास आ चुका है।

मौसम विभाग की तरफ से साफ कर दिया गया है कि आने वाले एक महीने में देश के लगभग हर राज्य में झमाझम बारिश होने वाली है. इस बीच कई जगहों पर बारिश के चलते जलजमाव भी देखने को मिल रहा है. इसे लेकर सियासत होना भी शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button