दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बजरांगी लाल सिंह ने वैशाली नगर विधानसभा के उम्मीदवारी के लिए दिया आवेदन

भिलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता बजरंगी लाल सिंह ने आज अपना विधानसभा प्रत्याशी के उम्मीदवारी के लिए अपना आवेदन पत्र ब्लॉक अध्यक्ष की मौजूदगी में भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को सौंपा।

ज्ञात हो कि बजरंगी लाल सिंह असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है, वह युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं साथ ही युवाओं की अच्छी खासी फौज उनके पास है और सामाजिक सरोकार में भी उनकी अहम भूमिका रहती है।

इन सारी चीजों को देखते हुए उनके युवा साथियों के साथ उन्होंने आज जिलाध्यक्ष के समक्ष वैशाली नगर विधानसभा के उम्मीदवारी के लिए आवेदन पत्र सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा साथी रिकी साहू, नितेश, कमल कुमार, खिलेश्वर, सुधांशु शेखर, अर्जुन यादव, प्रदीप, कौशल शैलेश गिरी, परमेश्वर साहू,एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button