दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में संचालित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत केन्द्र क्रमांक 141010 सेजस रिसाली और केन्द्र क्रमांक 141015 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टंकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा भवन में पानी, बिजली एवं परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शनिवार को दसवीं की हिन्दी विषय का पेपर था। सेजस रिसाली में 49 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टंकी में 159 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने केन्द्राध्यक्षों से कहा कि परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों को पानी बॉटल ले जाने की अनुमति देवें, जिसमें किसी भी प्रकार के स्टीकर लगा न हो।

इसी प्रकार परीक्षा के दौरान समस्त परीक्षा केन्द्रों में इमरजेंसी लाईट की व्यवस्था रखें जिससे किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पावें। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक शिक्षा सीमा नायक, परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button