खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अमेठी जिला के आठ रेलवे स्टेशन के बदले गए नाम, स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री को भेजी थी चिट्ठी

अमेठी के अंतर्गत आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं. आठों रेलवे स्टशनों का नाम स्थानीय पौराणिक स्थलों एवं महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं…

 

अमेठी (ए)। यूपी की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई जगहों के नाम बदले. इसकी देश में चर्चा भी हुई. अब अमेठी जिले के कुछ रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं. हालांकि, ये फैसला यूपी सरकार ने नहीं बल्कि रेल मंत्रालय ने लिया है।

अमेठी जिले के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम के परिवर्तन पर रेल विभाग ने अपनी मुहर लगा दी है. इन आठों रेलवे स्टेशनों का नाम स्थानीय पौराणिक स्थलों एवं महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं. इन स्टेशनों के नाम परिवर्तन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर अनुरोध किया था।

उत्तर रेलवे की तरफ से मंगलवार (27 अगस्त) को नाम परिवर्तन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. अमेठी में जिन आठ स्टेशनों के नाम बदला है वो हैं, कासिमपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन, जिसे अब जायेस सिटी रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।

जायस रेलवे स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम कर दिया गया है. वहीं बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस कर दिया गया. निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब महाराजा बिजली पासी कर दिया गया है।

इनके अलावा अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम कर दिया गया. वारिसगंज रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button