खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

हार्दिक के अगुवाई में मुंबई की लगातार तीसरी हार, रोहित शर्मा ने बनाया ये शर्मनाक रिकार्ड

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दिनेश कार्तिक के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. अब तक रोहित शर्मा 17 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं…

मुंबई (ए)। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहद खराब रही. मुंबई इंडियंस के टॉप-3 बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए चलते बने. रोहित शर्मा के अलावा नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता खोलने में नाकाम रहे. वहीं, रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दिनेश कार्तिक के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. इस तरह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अब तक रोहित शर्मा के अलावा दिनेश कार्तिक आईपीएल इतिहास में 17 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं. अब तक ग्लेन मैक्सवेल रिकॉर्ड 15 बार जीरो पर पवैलियन का रूख कर चुके हैं।

वहीं, इसके बाद पीयूष चावला चौथे नंबर हैं. अब तक आईपीएल मैचों में पीयूष चावला 15 बार बिना कोई रन बनाए आउट हो चुके हैं. साथ ही मंदीप सिंह और सुनील नरेन भी 15-15 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. बताते चलें कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रह चुके हैं. दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लॉयंस के लिए खेल चुके हैं।

मुंबई की तीसरी हार: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. इस तरह हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रनों का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीसरे मैच में जीत मिली. वहीं, इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स 6 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button