छत्तीसगढ़फीचर्ड

हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वाले महिला सहित 07 आरोपी गिरफ्तार, आमसभा आयोजित कर आपत्तिजनक एवं अपशब्द टिप्पणी की थी

मिनी स्टेडियम में 12 बजे से 15ः30 बजे तक आमसभा आयोजित कर हिन्दु धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अपशब्द टिप्पणी करते हुये हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं हैं…

जशपुर। प्रार्थी करनेल सिंह उम्र 52 साल निवासी चरईडांड़ ने दिनांक 28.07.2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.2024 को उपरोक्त सभी आरोपियों द्वारा एकराय होकर भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में 12 बजे से 15ः30 बजे तक आमसभा आयोजित कर हिन्दु धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अपशब्द टिप्पणी करते हुये हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं हैं, मौलिक अधिकार को छिनना, एसटी/एससी एवं अन्य अन्य पिछड़ा वर्ग को सताना, टार्चर करना, अनुच्छेद-25 का हनन करना, धर्म के नाम पर नौटंकी करना, ईव्हीएम मशीन से चुनाव प्रक्रिया रोकना, धार्मिक गुरूओं के बारे में अपशब्द कहने की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देश के परिपालन में चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र में दबिश देकर दिनांक 25.07.2024 को पुलिस द्वारा 04 आरोपीगण – सुनील कुमार खलखो उम्र 37 साल निवासी गोढ़ी बी थाना बागबहार, श्यामसुंदर मरावी उम्र 47 साल निवासी कुनकुरी, रेमिष तिर्की उम्र 56 साल निवासी कांसाबेल एवं संजय सक्सेना उम्र 47 साल निवासी कापू विजय नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेष किया गया है। प्रकरण के अन्य 07 आरोपीगण फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 07.08.2024 को मुखबीर से कुनकुरी पुलिस को सूचना मिला कि उक्त प्रकरण के अन्य फरार आरोपीगण कुनकुरी में घूम रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना कुनकुरी स्टाॅफ द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर कुल 07 आरोपीगणों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर उक्त सभी आरोपियों को दिनांक 07.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज साहू, प्र.आर. आदित्य साय, आर. धनेष्वर राम, आर. गणेश यादव, आर. छवि पैंकरा, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपीगण:-
1. अरविन्द कच्छप उम्र 49 साल निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा (छ.ग.)
2. पौलूस कुजूर उम्र 64 साल निवासी ढोढ़ीडांड़ थाना कुनकुरी।
3. रूपनारायण एक्का उम्र 44 साल निवासी घोघर बासेन थाना कांसाबेल।
4. हर्ष कुजूर उम्र 48 साल निवासी बण्डोटोली थाना बगीचा।
5. धरमु एक्का उम्र 62 साल निवासी सरगढ़ी थाना पस्ता जिला बलरामपुर।
6. दिनेश भगत उम्र 45 साल निवासी नरियलडांड़ थाना कांसाबेल।
7. मीरा तिर्की उम्र 59 साल निवासी शांतिनगर थाना कांसाबेल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button