दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के दान पेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1500 रुपए नगद जप्त

भिलाई। प्रार्थी गजेन्द्र सिंह निर्मलकर निवासी रावणभाठा सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर के पास पूर्वजो का दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर है जिसकी देखरेख प्रार्थी व उसका चाचा करते है। दिनांक 09.09.2024 की सुबह 06ः30 बजे प्रार्थी का चाचा सोमनाथ मंदिर खोलने गया तो देखा की मंदिर का ताला टुटा हुआ है।

अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर में रखे दान पेटी से नगदी 6000 रूपये को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस माल मुल्जिम पता तलाश में लग गई।

इसी दौरान मुखबीर सूचना एवं हुलिया के आधार पर गौतम ठाकुर उर्फ राहुल से पुछताछ किया गया जो चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये रकम पुलिस को जप्त कराया।

आरोपी गौतम ठाकुर उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गंगाराम यादव, आरक्षक रवि कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. 973/2024, धारा – 305(1) बीएनएस
जप्ती- नगदी 1500 रूपये
आरोपी- गौतम ठाकुर उर्फ राहुल पिता तोरण ठाकुर उम्र 20 साल निवासी आर्य नगर मुर्रा भट्ठी के पास सुपेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button