दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सपरिवार पहुंचे खुर्सीपार: विशेष पूजा-अर्चना के बाद दया सिंह से की लंबी चर्चा…सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों की तारीफ की

भिलाई। खुर्सीपार जोन-2 में आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भिलाई पहुंचे। खुर्सीपार जोन-2 दुर्गा पंडाल में अपने परिवार के साथ विशेष पूजा- अर्चना की। तकरीबन डेढ़ घंटे तक पूजा चली है। पूजा-अर्चना के बाद यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें धरमलाल कौशिक समेत पूरा परिवार इसका साक्षी बना।

दुर्गोत्सव समिति खुर्सीपार के अध्यक्ष और बोल सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, शाम को कौशिक जी आए और आते ही पंडाल पहुंच गए। पंडाल में पूजा-अर्चना करने के बाद बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों से दया सिंह ने परिचय कराया। इसके अलावा कई ऐसे कार्यकर्ता थे जो समर्पण भाव से पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं।

खुर्सीपार आकर खुशी हुई, आगे भी आएंगे: कौशिक
पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि, इस बार खुर्सीपार में सपरिवार आने का अवसर मिला। मातारानी की विशेष-अर्चना की गई। पूजा के बाद समर्थकों से मुलाकात का वक्त था। सभी से चर्चा कर आगे के आयोजन की बधाइयां दी। वहीं आयोजन पंडाल से लेकर अन्य की तारीफ की गई।

दया से कौशिक का विशेष स्नेह, क्योंकि…
आपको बता दें कि दया सिंह पर धरमलाल कौशिक का विशेष स्नेह-प्यार है। भोले बाबा की बारात से लेकर सावन सोमवार के दौरान धरमलाल कौशिक दया के एक आमंत्रण पर भिलाई आ चुके हैं। संगठन में मजबूती प्रदान करने से लेकर अन्य विषयों पर दया को समय-समय पर कौशिक मार्गदर्शन देते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button