खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

हिप्नोटाईज करके ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह पुलिस के गिरफ्त में, परिजनों के मृत्यु का भय दिखाकर ठगे थे 3.30 लाख रुपए के आभूषण

हिप्नोटाईज करके ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह पुलिस के गिरफ्त में…सांई भक्त बनकर प्रार्थिया को हिप्नोटाईज करके परिजनों के मृत्यु का भय दिखाकर 330000/-रू0 के आभुषण को ठगी करने वाले 04 आरोपी ठगी के सम्पूर्ण माल व वाहन रथ सहित गिरफ्तार…

राजनांदगांव। प्रार्थिया कंचन टेम्भुलकर कालका पारा डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव ने दिनांक- 24.04.2024 को थाना डोंगरगढ़ में एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक- 13.04.2024 के प्रातः लगभग 10ः00 बजे सांई रथ के साथ 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के पास आकर चारों आरोपीगण एक राय होकर पुजा-पाठ का ढोंग करते हुये प्रसाद खिलाकर व अगरबत्ती जलाकर पूजा करने तथा पति एवं बच्चों के साथ दिनांक- 26.04.2024 तक कोई गंभीर हादसा होने का भय दिखाकर हिप्नोटाईज (सम्मोहन) करके प्रर्थिया को सांई बाबा में घर में रखे पुरा सोना चांदी पैसा को चढ़ा दो कहने पर आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थिया कंचन टेम्भुलकर घर में रखे सोने का नेकलेस 1, सोने का चैन 2 नग, सोने का टाप्स 2 नग, सोने का झुमका 02 नग किमती- 330000/-रू0 का आभूषण को निकालने पर चारों आरोपीगण द्वारा एक राय होकर ठगी करके महाराष्ट्र अमरावती अपने घर लेकर चले गये थे।

जिसकी रिपोर्ट होते ही पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम से विवेचना हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त कर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये अज्ञात आरोपियों का पता तलाश किया गया जो पतासाजी दौरान थाना डोंगरगढ़ की पुलिस टीम व सायबर सेल की मदद से दिनांक 04.05.2024 को आरोपीगणों को ठगी किये माल व ठगी में इस्तेमाल हुये सांई रथ वाहन क्र0 एमपी 20 एफ 4206 को जप्त किया गया है एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड पर पेश की जायेगी।

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के किसी भी थाना में सांई रथ में आकर चोरी, लूट या हिप्नोटाईज करके ठगी करने वाले गिरोह के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज हुआ होगा तो थाना डोंगरगढ़ से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। आम लोगों से अपील है कि इस प्रकार के ठग गिरोह के झांसे में न आये ऐसे गिरोह कहीं दिखाई देता है तो नजदीकी थाना को सूचित अवश्य करें।

उक्त्त आरोपीगण को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षक- चमन कुमार साहू, नेहा (अशोक) बंजारे एवं सायबर सेल के प्र0आरक्षक बंसत राव, आरक्षक आदित्य, आरक्षक अवध राम साहू का विशेष योगदान रहा।

 

 

थानाः- डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
अपराध क्र0- 235/2024, धारा- 420, 34 भादवि0

आरोपीगण का नाम और पता-
01. अनिल सावंत पिता एकनाथ सावंत उम्र- 34 साल साकिन शे बाजार थाना तिवसा जिला अमरावती (महा0)
02. शरद सावंत पिता गणेश सावंत उम्र- 27 साल साकिन ग्राम माले गांव वार्ड क्र0- 03 थाना कुर्रा जिला अमरावती (महा0)
03. शंकर शेगर पिता बापू राव शेगर उम्र- 38 साल साकिन भानखेड़ खुर्द, वार्ड क्र0- 03, थाना बनडेरा, जिला अमरावती (महा0)
04. आकाश सनिचे पिता पंजाब रााव सनिसे उम्र- 30 साल, साकिन मालेगांव वार्ड क्र0- 03, थाना कुर्रा जिला अमरावती (महा0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button