छत्तीसगढ़फीचर्ड

हेलमेंट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों को SP प्रशांत ठाकुर ने गुलाब फुल भेट कर व चाकलेट खिलाकर किया सम्मानित

धमतरी। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा स्वयं रत्नाबांधा चौक धमतरी पहुंचकर दो पहिया वाहन में हेलमेट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों को गुलाब फुल एवं चाकलेट देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए यातायात जागरूकता अभियान के पंद्रहवे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ग्राग आगदी सररवती शिशु मंदिर स्कूल एवं उच्च० मा० वि० विद्याकुंज ग्राम लोहरसी पहुंचकर लगभग 400 स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दोपहिया वाहन मे तीन सवारी नही चलने,चालक व पीछे में सवार दोनो व्यक्ति को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने,चारपिहया वाहन में सफर के दौरान सीटबेल्ट लगाने, बिना लायसेंस के वाहन नही चलाने,तीव्र गति से वाहन चलाते हुए असुरक्षित ओव्हरटेक नही करने, मोबाईल फोन का प्रयोग करते वाहन चालन नही करने, सड़क में लगे सिग्नलों, संकेतात्मक, सूचनात्मक चिन्हों का पालन करने के संबंध में जानकारी देकर यातायात नियमों से संबधित पाम्पलेट वितरण किया गया।

इसी दौरान उच्च० मा० वि० विद्याकुंज ग्राम लोहरसी में संचालित स्कूल बस चालकों का यातायात कार्यशाला आयोजित कर कुल 05 बसों का माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप चेकिंग की गई।

स्कूली बसों के 10 चालक व परिचालको को यातायात नियमों का प्रशिक्षण देकर शराब सेवन कर वाहन न चलाने, वाहनों को निर्धारित गति में ही चलाने,वाहनों को बीच रोड में खड़ा नही करने, बच्चों को सुरक्षित गंतव्य स्थान पहुंचने तक खड़े रहने,बड़ी वाहनों को ओव्हरटेक नही करने के संबंध में समझाईश देते हुए नियमों का पालन करने बताया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा रत्नाबांधा चौक में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहन चालको को गुलाब फुल भेट कर व चाकलेट खिलाकर सम्मानित कर अन्य लोगो को भी हेलमेंट पहन कर वाहन चलाने प्रेरित करने अपील की गई।

रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष शिवा प्रधान व टीम के द्वारा सड़क दुर्घटना का नाट्य रूपान्तरण किया गया जिसमें आमजनो को संदेश दिया गया की शराब सेवन कर बिना हेलमेंट सिंग्नल का पालन नही करने से सड़क दुर्घटना घटित होती है जिससे बिना हेलमेंट के दुर्घटना होने पर गंभीर चोट आती है, जिससे जीवन संकटमय हो जाता है।

दुर्घटना घटित होने पर घायल व्यक्ति को 01 घण्टे के अंदर नजदीकी अस्पताल पहुचाने पर जीवन की रक्षा हो सकती है का दृष्य दिखाया गया रक्तदान सेवा समिति टीम के द्वारा संदेश दिया गया की शराब सेवन कर वाहन न चलाये, दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेंट, का उपयोग करे, चौक-चौराहो में लगे सिग्नल लाईटो का पालन करें, सड़क दुर्घटना घटित होने पर 01 घण्टे के अंदर घायल को एम्बुलेंस या निजी वाहन से नजदीक की अस्पताल में पहुचाकर जीवन बचाये।

इसी क्रम में यातायात रथ हाईवे पेट्रोलिंग 02 के साथ मिलकर कुकरेल चौक पहुंचकर चौक में आये हुए आमजन, वाहन चालकों को यातायात रथ में लगे यातायात नियमों संकेतों को दिखाकर, पी०ए० सिस्टम के माध्यम से बताकर यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई।

उक्त कार्यक्रम में डीएसपी. ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा, निरीक्षक शरद ताम्रकार, उनि. खेम राज साहू, सउनि. बोधन ध्रुव, सुरेश नेताम, रामकृष्ण साहू,प्र.आर. चमन सिंह, उत्तम साहू पेमन साहू,आर.संदीप यादव,आर. गणपत डिंडोलकर, हाईवे पेट्रोलिंग के प्रआर. चमन ध्रुव, आर दिकेश ध्रुव, धर्मेन्द्र जांगड़े नागेश्वर यदु लायनेंस क्लब अध्यक्ष जानकी गुप्ता, सदस्य भारती खंडेलवाल, प्रिया पंजवानी, नीता नेताम, कनक शाह, अम्बुलेश एवं रक्त दान सेवा समिति के अध्यक्ष शिवा प्रधान एवं टीम ग्राम आमदी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, उच्च० मा० वि० लोहरसी के कार्यशाला एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button