दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

21 सितंबर को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जयंती स्टेडियम में, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट और वाहन पार्किंग स्थल

भिलाई। दिनांक 21.09.2023 को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के जयंती स्टेडियम भिलाई आगमन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निम्नानुसार पार्किग प्लान तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग दिशाओं से आने वाले आम जनता के वाहनों के लिए रूट चार्ट निम्नानुसार है। रूट चार्ट /वाहन पार्किग-

01- कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन चालक धमधा नाका-ग्रीन चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक-मालवीय नगर चौक-वाय शेप ओवर ब्रिज-32 बंगला-सेक्टर 09 चौक-सेक्टर 08 चौक होते हुए बीएसपी स्कूल मैदान सेक्टर 07 में बस पार्किंग एवं दशहरा मैदान सेक्टर 07 में कार पार्किंग करेंगें।

02- राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन चालक पुलगांव चौक-बोरसी चौक-जेल तिराहा-ठगडा बांध ओवर ब्रिज-एमडी चौक होते हुए पंथी चौक के बाजू मैदान सेक्टर 10 ग्राउण्ड में बस एवं रूआबांधा सप्ताहिक मार्केट के सामने कार पार्किंग करेंगें।

03- रायपुर, अहिवारा, कुम्हारी, भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन चालक पॉवर हाऊस-मुर्गा चौक-बीएसएनल चौक-पाण्डेय चौक होते हुए सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय ग्राउण्ड में एवं सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड में बस तथा सिविक सेंटर मार्केट पार्किंग स्थल में कार पार्क करेंगे।

04. धमतरी, अभनपुर, पाटन, उतई की ओर से आने वाले बस चालक रिसाली दशहरा मैदान एवं कार चालक डी.पी.एस. स्कूल के सामने पार्किंग करेंगे।

05. नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन चालक सेक्टर 07 मार्केट के सामने एवं पानी टंकी मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे।

06. व्हीव्हीआईपी पास वाहन चालक बेरोजगार तिराहा(परिवार चौक) से बैक परिसर पार्किग में वाहन खडा करेगें।

07. व्हीआईपी पास एवं मीडिया वाहन चालक जंयती स्टेडियम कटिंग फारेस्ट एवेन्यू मार्ग से स्टेडियम के पीछे वाहन पार्क करेगें।

नोट- दिनांक 21.09.2023 को उक्त कार्यक्रम में लाखो व्यक्तियों की आने की संभावना को देखते हुए निम्न मार्गो पर भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

🔸खुर्सीपार-पावर हाउस से सेक्टर की ओर
🔸उतई से मरोदा सेक्टर की ओर
🔸पुलगांव चौक से बोरसी, जेल तिराहा की ओर
🔸पुलगांव चौक से दुर्ग शहर की ओर
🔸धमधा नाका से व्हाय सेप ओरव ब्रिज की ओर
🔸नेहरू नगर से सेक्टर की ओर

अपील: दिनांक 21/9/23 को आम नागरिक सेंट्रल एवेन्यू मार्ग का प्रयोग करने वाले जाम से बचने के लिये गैरज एवम फॉरेस्ट एवेन्यु मार्ग का प्रयोग करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button