छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हैदराबाद -रक्सौल -सिकंदराबाद के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ विस्तार, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 हैदराबाद –रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 28 नवम्बर, 2023 तक चल रही है। इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार दिनांक 30 जनवरी, 2024 तक किया गया है।

यह गाड़ी 07051 हैदराबाद – रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 02, दिसम्बर,2023 से 27 जनवरी, 2024 तक चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 05 दिसम्बर, 2023 से 30 जनवरी, 2024 तक चलेगी।

इस गाड़ी में 05 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 08 स्लीपर, 04 सामान्य एवं 02 एसएलआर, 01 अन्य कोच सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया: दिनांक 29 नवंबर , 2023 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन , विद्युत परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार, यांत्रिक तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां एवं हवन ऑन अवस्था में अवस्था में ऑटो सिग्नल को पास करना, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं एक ब्लॉक सेकसन में इंजीनियरिंग एवं ओ एच ई ब्लॉक के दौरान स्टेशन मास्टर के द्वारा ली जाने वाली सावधानियां , शीतकालीन सावधानियां एवं नॉन इंटरलॉकिंग समपार फाटक पर गेटकीपर का कर्तव्य , रोड साइड स्टेशन एवं साइडिंग में क्रु, गार्ड एवं स्टेशन कर्मचारी के द्वारा लोड क्लियर करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , प्वाइंट्स एवं सिग्नल फेलुअर के दौरान स्टेशन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा ली जाने वाली सावधानियां , हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण एवं ट्रेन में आग से बचाव तथा अग्निशमन यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन।

इस संरक्षा सेमिनार में डॉ. डी. एन. विश्वाल /वरि मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, बी. एन. पटेल/वरि. मंडल विद्युत अभियंता परिचालन/रायपुर तथा प्रवीण कुमार/ सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/ रायपुर तथा संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 62 लोगों ने संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य के लिए फलस्वरुप गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच पानपोष में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । यह ब्लॉक का कार्य दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को 03.30 घंटे का लिया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ी : 01. दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 01 दिसम्बर, 2023 को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button