खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मोदी सरकार ने यूरिया गोल्ड के लॉन्च को दी मंजूरी, सस्ती रखी गई कीमत, होंगे जबरदस्त फायदे

सल्फर कोटेड इस यूरिया को लाने के प्रस्ताव पर शनिवार को कैबिनेट ने मुहर लगाई. इसकी मदद से किसानों की यूरिया पर लागत घटेगी और उपज में इजाफा होगा…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र की मोदी सरकार ने यूरिया गोल्ड को लॉन्च करने के फैसले को मंजूरी दे दी है. सल्फर कोटेड इस यूरिया को लाने के प्रस्ताव पर शनिवार को कैबिनेट ने मुहर लगाई. इसके साथ ही किसानों तक यूरिया गोल्ड पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है. इस सल्फर कोटेड यूरिया को यूरिया गोल्ड के नाम से बेचा जाएगा. इसके 40 किलोग्राम बैग की कीमत 266.50 रुपये होगी।

जानकारी के अनुसार, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी और सीएमडी को इस फैसले की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दी. इसमें बताया गया है कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 28 जून, 2023 को आयोजित बैठक में ‘यूरिया गोल्ड’ के नाम से सल्फर की परत वाले यूरिया को लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

जानकारी के मुताबिक, इसे 40 किलोग्राम के बैग में बेचा जाएगा. इसकी कीमत नीम कोटेड यूरिया के 45 किलोग्राम बैग के बराबर होगी. नीम कोटेड यूरिया के बैग की एमआरपी जीएसटी सहित 266.50 रुपये होती है. दोनों की कीमत बराबर रखने के चलते किसानों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा. साथ ही वह पर्यावरण के अनुकूल यूरिया का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे।

सल्फर-कोटेड यूरिया से मिट्टी के स्वास्थ्य को बढ़ाने, पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठाने और फसल की बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है. गोल्ड यूरिया की मदद से पर्यावरण को बहुत फायदा होगा।

यूरिया गोल्ड को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था. इससे मिट्टी में सल्फर की कमी नहीं होगी. यूरिया गोल्ड के इस्तेमाल से पौधों में नाइट्रोजन का बेहतर इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है. साथ ही यूरिया की खपत भी कम होती है. इससे किसानों को दोहरा फायदा मिलता है. भारत में खेती योग्य भूमि की स्थिति बिगड़ती जा रही है. यूरिया के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरकता और उपज भी घट रही है. यह यूरिया राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCF) कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है।

सल्फर कोटेड यूरिया से नाइट्रोजन धीरे-धीरे रिलीज होती है. यूरिया गोल्ड में ह्यूमिक एसिड मिला होने की वजह से इसकी लाइफ ज्यादा होती है. यह मौजूदा यूरिया का अच्छा विकल्प है. जानकारी के अनुसार, 15 किलो यूरिया गोल्ड 20 किलो पारंपरिक यूरिया के बराबर फायदा देगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button