देश-दुनियाफीचर्ड

होटल में जुआ खेलते पकड़े गए सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी, एसपी ने सभी को किया सस्पेंड, पीटीएस में थे पदस्थ

भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के एक हिल स्टेशन पचमढ़ी में जुआ खेलने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए हैं। एक अन्य कांस्टेबल पहले ही सस्पेंड हो चुका है। बताया जा रहा है कि तीनों पचमढ़ी स्थित एक पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में तैनात थे। रिजर्व निरीक्षक अनीता सिवेदे ने बताया कि पचमढ़ी में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) में तैनात सब-इंस्पेक्टर एस जॉन, कांस्टेबल प्रदीप धाकट और रामरतन राजपूत को हाल ही में निलंबित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि तीनों एक होटल में जुआ खेलते पकड़े गए 10 लोगों में शामिल थे। पचमढ़ी पुलिस के कार्यवाहक थाना प्रभारी (एसएचओ) रूपलाल उइके ने कहा कि 1 और 2 अक्टूबर की दरम्यानी रात में एक अन्य कांस्टेबल नीलेश कीर को इस छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था। उसे पहले ही होशंगाबाद के पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।

रूपलाल ने कहा कि नीलेश होशंगाबाद पुलिस थाने से जुड़ा हुआ था। उस समय पकड़े गए 10 लोगों के अलावा पुलिस ने होटल मालिक विक्की खन्ना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button