खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जानिए दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में आए किन किन भारतीयों के नाम? TIME मैग्जीन ने जारी की लिस्ट

भारत की कई हस्तियों को वर्ल्ड फेमस टाइम मैग्जीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह दी है. हस्तियों का चयन करते समय मौजूदा दौर की चुनौतियों पर फोकस किया गया…

नईदिल्ली (ए)। वर्ल्ड फेमस “टाइम” मैग्जीन ने दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है. इस सूची में कई भारतीयों के नाम भी शामिल किए गए हैं. फिल्ममेकर SS राजामौली, जिन्होंने हाल में ही फिल्म ‘आर आर आर’ के गाने के लिए ऑस्कर जीता था, उन्हें अब “टाइम” ने विश्व स्तर पर एक प्रभावशाली हस्ती माना है।

“टाइम” की वेबसाइट पर बताया गया कि उसके द्वारा साल 2023 के लिए तैयार की गई दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में जलवायु परिवर्तन, हेल्थ, लोकतंत्र, न्याय और समानता सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण काम करने वाले लोगों को जगह मिली है. अगर, ऐसे लोगों में भारत के लोगों के नाम लिए जाएं तो भारतीय मूल के लेखक सलमान रूश्दी और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी ‘मोस्ट इन्फ्लुएंस ​प्यूपिल’ में शामिल किए गए हैं।

सलमान रुश्दी भी प्रभावशाली हस्तियों में भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी को भी टाइम्स की 100 प्रभाशाली लोगों की लिस्ट में जगह मिली है. 12 अगस्त 2022 को इस लेखक पर अमेरिका में इस्लामिक कट्टरपंथियों का हमला हुआ था. हालांकि, इसके बावजूद वह बच गए. यू2 ग्रुप के चीफ सिंगर बोनो कहते हैं कि सलमान रुश्दी ने आतंकियों से डरने से इनकार कर दिया. लेखनी के साथ उनकी जिंदगी भी निडर होने का संदेश देती है. वे 1989 से इस तरह के संकटों से जूझ रहे हैं. उन्हें भारत छोड़ना पड़ गया था, लेकिन फिर भी मुखर-लेखनी नहीं छोड़ी।

अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क भी लिस्ट में टाइम मैगजीन की लिस्ट में एलन मस्क को नाम भी शामिल किया गया है, वो मौजूदा समय में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 188.5 अरब डॉलर है. मस्क टेस्ला और ट्विटर के सीईओ भी हैं और अपने ट्वीट्स और फैसले को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button