खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देर रात शहर की सड़कों पर पैदल निकले SSP रामगोपाल गर्ग, थाना नेवई पहुंचकर रात्रि गस्त में लगे बल को चेक कर दिए निर्देश

भिलाई। दिनांक 19.11.2023 मंगलवार की रात को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा रात्रि में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा हुडको सेक्टर में करीबन 2 km क्षेत्र में पैदल चलकर पैट्रोलिंग की गई, पेट्रोलिंग में हुडको बाजार से होते हुए भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर गश्त में लगे आधिकारी/कर्मचारियो को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

उन्होंने रात्रि में घूमने वाले असामाजिक तत्व एवं संदिग्ध लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए, साथ ही बिना कारण रात में घूमने वालो से लोगो से कड़ाई से पूछताछ करने के लिए कहा।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा थाना नेवई क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद थाना नेवई आकस्मिक चेकिंग हेतु पहुंचे। जहां रात्रि ड्यूटी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारी से पूछताछ की गई, पूछताछ बाद गस्त में रवाना हुए अधिकारियो/कर्मचारियों के बीट पर होने की जानकारी लेकर क्षेत्र की खैरियत रिपोर्ट ले कर सर्तकता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button