घर-परिवारफीचर्डविविध

गुलाबी गाल और होंठों के लिए खाएं स्ट्रॉबेरी, जानिए इसको खाने से होने वाले अनेक फायदे?

गुलाबी गाल और होंठ पाने वालों के लिए ये फल देसी उपाय हो सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी के फायदे…

स्ट्रॉबेरी के फायदे: मेकअप करके गुलाबी गाल और होंठ पाने में कोई खास बात नहीं है। खास बात तो तब है जब आपके गाल और होंठे नेचुरली गुलाबी हों। तो, आप कहेंगे ये किसके होते हैं? जिन लोगों के खाने में फल और सब्जियों की मात्रा ज्यादा होती है, जो ढेर सारे फ्लेवोनोइड्स वाले फलों का सेवन करते हैं उनके गाल और होंठ हमेशा गुलाबी और खूबसूरत नजर आते हैं। पर आज हम ऐसे एक फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाकर आपके गाल गुलाबी तो होंगे ही बल्कि, होंठों पर भी लाली छा जाएगी और ये फल है स्ट्रॉबेरी…

गुलाबी गाल और होंठों के लिए खाएं स्ट्रॉबेरी-

1. स्ट्रॉबेरी में होते हैं फ्लेवोनोइड्स स्ट्रॉबेरी, फ्लेवोनोइड्स से भरपूर हैं और इसे खाना गुलाबी गाल पाने में मदद कर सकता है। स्ट्रॉबेरी खाने से आपके शरीर में खून की मात्रा तो बढ़ती ही है जिससे होंठों की रंगत में  सुधार आता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी खाने से स्किन में हाइड्रेशन बहाल होता है और आपको गुलाबी गाल और होंठ पाने में मदद मिलती है।
2. एललगिक एसिड एललगिक एसिड, आपकी स्किन के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। ये एक प्रकार का पॉलीफेनोल्स है जो कि आपकी स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपके होंठों और गालों की चमक बढ़ाकर इसे लंबे समय तक खूबसूरत बनाए रखने में मददगार है।
3. कोलेजन बढ़ाने में प्रदूषण और पानी की कमी, ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है और इससे हमारे होंठ काले पड़ जाते हैं। साथ ही स्किन डल हो जाती है और चेहरे की रंगत बिगड़ने लगती है। ये कोलेजन के टूटने का भी कारण बनता है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी खाना आपके चेहरे और होंठों की रंगत बढ़ाता है और आपको एक खूबसूरत और गुलाबी होंठ और गाल पाने में मदद करता है।

नोट:ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button