दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त मोनिका वर्मा ने पुरैना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, कहा- निर्माण कार्य बारिश के पहले हो पूर्ण, सफाई पर दे विशेष ध्यान

भिलाई। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा निगम मुख्य कार्यालय से 25 किलोमीटर दूर पुरैना पहुंची। तीन वार्ड में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण की। वहा चल रहें निर्माण कार्य को बारिश के पहले पूर्ण कराने निर्देश दिए।

मार्निग विजिट के तहत निगम आयुक्त मोनिका वर्मा वार्ड 38,39 और 40 के तहत भ्रमण की। मंगल भवन, स्कूल परिसर में चल रहे अतरिक्त कक्ष निर्माण का अवलोकन किया। अभियंता को निर्देश दिए कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

तीनों वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य को 15 जून के पहले पूर्ण करने कहा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।
मतदान केंद्र का की निरक्षण

पुरैना में लगभग 9 हजार की आबादी है। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण की। निर्देश दिए कि केंद्रों में लेखन कार्य, बिजली, पानी और वाशरूम की व्यवस्था शीघ्रता से पूरा किया जाए।

प्रकाश व्यवस्था ठीक करे: इस दौरान आयुक्त ने शौचालय समेत , वार्ड की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने स्टोर पारा में निर्माण धीन मंगल भवन के सामने कचरा फैले देख जल्द सफाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रकाश व्यवस्था की जानकारी लेते बंद स्ट्रीट लाइट को चालू करने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button