दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

02 जनवरी को पर्यटकों के लिए खुला रहेगा मैत्री बाग

 

भिलाई। नववर्ष के आगमन पर आस पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पर्यटक मैत्री बाग में पर्यटन एवं मनोरंजन करने हेतु आते है। आम लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग ने दिनाँक 02 जनवरी 2023 दिन सोमवार को मैत्री बाग पर्यटकों हेतु खुला रखने का निर्णय लिया है। अतः 02 जनवरी 2023 को मैत्री बाग एवं चिड़ियाघर पर्यटकों हेतु खुला रहेगा।

एसएमएस 2 के हाई स्पीड कास्टर नंबर 6 ने एक बार फिर बनाया नया रिकॉर्ड: भिलाई इस्पात संयंत्र का स्टील मेल्टिंग शॉप-2 दिसम्बर महीने में निरन्तर नए कीर्तिमान बना रहा है। एसएमएस-2 के हाई स्पीड कास्टर नंबर 6 ने एक बार फिर 30 दिसंबर 2022 को सिंगल सीक्वेंस में 41 हीट का नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि इस टंडिश के जीवनकाल की गारंटी 17 हीट्स की है। 16 दिसंबर 2022 को हासिल किए गए 40 हीट के पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करते हुए यह नया कीर्तिमान दर्ज किया।

इससे पूर्व 10 दिसंबर 2022 को कास्टर 6 ने सिंगल सीक्वेंस में 36 हीट का उत्पादन कर नया रिकाॅर्ड कायम किया था जो 6 दिसंबर 2022 को हासिल किए गए 35 हीट के पिछले रिकाॅर्ड से कहीं अधिक था। कास्टर 6 टीम द्वारा उच्च स्तर की परिचालन दक्षता के माध्यम से रिकॉर्ड प्रदर्शन संभव हुआ है। मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस के घोषाल और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button