दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेवा, सुशासन और संकल्प का पर्याय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साधारण कार्यकर्ता से विश्वनेता तक का सफर है प्रेरणादायी– जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। आज भारत के प्रधानमंत्री, विश्व राजनीति के पथप्रदर्शक एवं करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने उनके उपलब्धियों, कार्यों व योजनाओं पर अपने अनुभव से लेखन के माध्यम से प्रकाश डाला है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रनिर्माण के लिए बाल्यकाल में घर को त्याग कर पूरे देश को अपना परिवार मान लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से मां भारती के सेवा में समर्पित हो गए।

स्वयंसेवक से लेकर प्रधानमंत्री तक का उनका सफर संघर्ष से सफलता का अद्वितीय संगम है। उन्होंने अपने अटूट संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से भारत को विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री रहते हुए उनका गुजरात मॉडल हर व्यक्ति के जुबान पर था। उन्होंने सिद्ध किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने लिखा कि प्रधानमंत्री ने जनधन योजना से करोड़ों नागरिकों को जोड़ा है।स्वच्छ भारत अभियान को एक जनांदोलन बनाया, उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई, प्रधानमंत्री आवास ने पक्के मकान का सपना पूरा किया। आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का कवच दिया। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत देश को विनिर्माण और उत्पादन में वैश्विक प्रतिस्पर्धा का केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रुप से संबल बना रही है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NextGenGST देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। नीति आयोग की स्थापना, राम मंदिर निर्माण से आस्था का सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से योग को वैश्विक मंच पर पहचान, ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन कावेरी, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से युद्धग्रस्त व संकटग्रस्त देशों से हजारों भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के साथ अपने शक्ति का लोहा मनवाया है।

चंद्रयान 3 और आदित्य L1 मिशन – भारत को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ स्थापित किया। G20 अध्यक्षता भारत को विश्व कूटनीति और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित किया। धारा 370 हटाना – जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक संविधान का सपना पूरा कर CAA एवं NRC शरणार्थियों को न्याय और नागरिकता का अधिकार सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से भारत को न केवल मजबूत बनाया बल्कि दुनिया को भी दिखाया कि भारत केवल अनुयायी नहीं, बल्कि विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र है। अमेरिका, रूस, यूरोप, मध्य-पूर्व से लेकर एशिया–अफ्रीका तक हर मंच पर मोदी जी की सशक्त उपस्थिति ने भारत को गौरवान्वित किया है। उनका जीवन साधारण कार्यकर्ता से विश्वनेता तक की प्रेरणादायी यात्रा है। आज देश का हर कार्यकर्ता उनके विचारों और मार्गदर्शन से ऊर्जा प्राप्त करता है। मोदी जी ने राजनीति को सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाकर इतिहास रचा है। जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button