खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी की ली जाएगी मदद, 77 करोड़ की तकनीक खरीदने का हुआ फैसला

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं, मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी. इसके लिए 77 करोड़ की तकनीक खरीदने का फैसला हुआ है…

अयोध्या (ए)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है. 2024 में राम मंदिर को श्रद्धालुओं के खोलने की तैयारी है. राम मंदिर को जितना भव्य बनाया जा रहा है, उतना ही ख्याल यहां पर सुरक्षा को लेकर भी रखा जा रहा है. इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस की बजाय आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित सिक्योरिटी सिस्टम तैयार करने का फैसला किया है।प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राम कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए 77 करोड़ का खर्च आएगा।

डीजीपी राम कुमार विश्वकर्मा 9 अप्रैल को अयोध्या में रिजर्व पुलिस लाइन में मौजूद थे. यहां उन्होंने कानून और व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने बड़ी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अगले साल से राम मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ अयोध्या में पहुंचने लगेगी. यहां की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, राम मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था के बजाय एक आधुनिक टेक्नोलॉजी होगी. इसके लिए हमने 77 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया है. डीजीपी ने कहा कि आप अयोध्या शहर में सुरक्षा के लिए कई सारी टेक्नोलॉजी को देखेंगे।

राम मंदिर की सुरक्षा के फूलप्रूफ प्लान के बारे में बताते हुए डीजीपी ने कहा कि इसके तहत अयोध्या में कई वाच टॉवर बनाए जाएंगे. एक्स-रे मशीनें, सर्विलांस समेत हाईटेक उपकरण खरीदें जाएंगे जिससे पुलिस की तैनाती के बजाय टेक्नोलॉजी से सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

दर्शनार्थियों के लिए फैसिलिटेशन सेंटर की व्यवस्था की जाएगी. सरयू में मोटर बोट पर सवाल पुलिस की संख्या बढ़ाई जाएगी. डीजीपी ने कहा कि इसके लिए 77 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को फाइनल किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button